Haryana Nuh Violence: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 8 अगस्त तक इंटरनेट ठप

Haryana Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है, सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वह अवकाश पर थे. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. इस घटना से संबंधित ताजा अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ..

Live Updates
2:41 PM. 6 Aug 23 9:11 AM. 6 Aug

नूंह में अवैध रूप से निर्मित होटल-सह-रेस्तरां को तोड़ा गया

हरियाणा के नूंह में एक होटल-सह-रेस्तरां को तोड़ा जा रहा है. जिला प्रशासन का कहना है कि यह अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान गुंडों ने यहां से पथराव किया था.

2:41 PM. 6 Aug 23 9:11 AM. 6 Aug

नूंह में 8 अगस्त तक वॉयस कॉल को छोड़कर सभी सेवा डाउन

हरियाणा के नूंह में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन 8 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है.

2:41 PM. 6 Aug 23 9:11 AM. 6 Aug

सोशल मीडिया पर रख रहे हैं नजर- एडीजीपी

नूंह हिंसा की जांच पर एडीजीपी ममता सिंह ने कहा है कि हम सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं. मैं उन लोगों को चेतावनी देती हूं जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. पूरे हरियाणा में अब तक लगभग 104 मामले दर्ज किए गए हैं, लगभग 216 गिरफ्तारियां की गई हैं और 83 निवारक गिरफ्तारियां की गई हैं

2:41 PM. 6 Aug 23 9:11 AM. 6 Aug

कर्फ्यू में 3घंटे की ढील

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू में कल 3 घंटे की ढील मिल रही है. कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक ढील दी जा रही है. इसमें दुकानें खुलेंगी, लोग जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं.

2:41 PM. 6 Aug 23 9:11 AM. 6 Aug

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

2:50 AM. 6 Aug 23 9:20 PM. 5 Aug

जांच के बाद होगी कार्रवाई- डीजीपी

नूंह हिंसा पर हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा है कि मैंने यहां स्थिति की समीक्षा की है. जो मामले दर्ज किए गए हैं, जांच और अन्य कानून व्यवस्था के मुद्दों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं ताकि जांच की गति तेज की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके. यहां 145 गिरफ्तारियां हुईं और 55 मामले दर्ज किए गए. जब उनसे कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बताए गए किसी पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देना सही नहीं है. जो बातें हमारे पास आई हैं हम उनकी जांच करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन लोगों के खिलाफ जो दोषी हैं.

मुख्य बातें

Haryana Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है, सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वह अवकाश पर थे. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. इस घटना से संबंधित ताजा अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >