Haryana News : 'आप' को नहीं मिली रैली की अनुमति, जवाब में लिखी गई आपत्तिजनक बातें, जानें पूरा मामला

Haryana News : हरियाणा के कैथल में जब आम आदमी पार्टी ने रैली की अनुमति मांगी तो उसके जवाब में आपत्तिजनक बात लिखा पत्र मिला जिसके बाद पांच कम्प्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया.

Haryana News : लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से रैलियों का दौर जारी है. सभी पार्टियां जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. इस बीच एक खबर हरियाणा के कैथल से सामने आ रही है. दरअसल, यहां आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि संबंधित प्राधिकारियों से दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगने वाले आवेदन को अस्वीकार करने का काम किया है. यही नहीं जवाब में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

‘आप’ की ओर से ऐसा आरोप लगने के बाद संज्ञान लिया गया. जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल में उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट-सह-सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने मामले पर एक्शन लिया है और पांच कम्प्यूटर ऑपरेटर के निलंबन का आदेश जारी किया है. यही नहीं, पुलिस को मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश भी दिया गया है.

क्या कहा गया ‘आप’ की ओर से

कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने मामले को लेकर जानकारी दी और कहा कि पार्टी ने सात अप्रैल को दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी. हमें जो जवाब मिला उसमें कुछ विचित्र सी चीज लिखी हुई थी. पहले तो हमें अनुमति प्रदान नहीं की गई. दूसरी ये कि एक अन्य पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.

Read Also : हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

क्या कहा पार्टी ने ‘एक्स’ पर

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही पार्टी ने लिखा कि…

  • आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम की परमिशन को ना केवल चुनाव आयोग ने निरस्त करने का काम किया बल्कि भद्दी बातें उस पर लिखी गई. मामले में सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
  • पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली में ‘आप’ नेता आतिशी को चुनाव आयोग का मेल आने से पहले बीजेपी को कैसे पता चल गया था?
  • चुनाव आयोग की वेबसाइट यदि इतनी इनसिक्योर है कि वो हैक हो गई तो कल चुनाव के रिजल्ट और EVM के भी हैक होने के चांस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >