Haryana Accident: हरियाणा में गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

Haryana Accident: हरियाणा के रेवाडी से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने टक्कर मार दी जिससे 6 लोगों की मौत हो गई.

Haryana Accident: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, बीती रात रेवाडी में एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें छह लोगो की मौत हो गई. हादसे में छह अन्य घायल भी हुए है जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना तब हुई जब कार में सवार लोग टायर बदल रहे थे और पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इसका वीडियो सामने आया है जि से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो देखकर सजह ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितना खतरनाक रहा होगा.

कैसे हुआ हादसा

पुलिस ने दुर्घटना को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, हादसा रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई. बताया जा रहा है कि लोग खाटू श्याम से दिल्ली की ओर लौट रहे थे. ये लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, इसी वक्त पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.

Gurugram News: माउथ फ्रेशनर खाने के बाद खून की उल्टी होने के मामले में रेस्तरां मैनेजर गिरफ्तार, 5 लोग हुए थे बीमार

छह अन्य घायल

इस भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई जबकि छह अन्य घायल हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले (6 मार्च को) रेवाड़ी में एक भीषण हादसा देखने को मिला था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >