हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने थामा बीजेपी का दामन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी का दामन थामने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, नेतृत्व विहीन हो गई है. पार्टी के पास न नेता है और कार्यकर्ता.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है. वहीं बीजेपी के कुनबा बढ़ गया है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

दिल्ली ने ली पार्टी की सदस्यता: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बता दें, हर्ष महाजन वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वो पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खास लोगों में शुमार थे. हर्ष महाजन 1993 से लेकर 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं.

दिशाहीन हो गई है कांग्रेस- हर्ष: वहीं, बीजेपी का दामन थामने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, नेतृत्व विहीन हो गई है. उन्होंने कहा कि आज पार्टी के पास न तो विजन हैं न ही नेता है और न जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं.  

बीजेपी ने किया स्वागत: वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हर्ष महाजन के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की. वो आज बीजेपी में शामिल हो गये हैं. गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं.


Also Read: Russia Ukraine War: खतरनाक होती जा रही है लड़ाई, रिपोर्ट में दावा- दुनिया को चुकानी पड़ सकती है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >