Watch Video: मां बहुत भीड़ है, जल्दी चलो… रो-रोकर बच्चा खतरे का करता रहा इशारा, मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से पहले का वीडियो

Watch Video: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से पहले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़ को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

Watch Video: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. घटना स्थल पर पुलिस और बचाव कर्मियों की टीम पहुंच चुकी है. तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी दौरान हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से पहले का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के बाहर उमड़ी है. देखते ही देखते लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई है.

वीडियो में आगे दिख रहा है कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है, जो कि इस धक्का-मुक्की से डरकर जोर-जोर से रो रहा है और वहाँ से निकलने का इशारा कर रहा है. उसे देखकर लग रहा है कि मानो वह अपनी मां को आने वाले खतरे का संकेत दे रहा है, लेकिन उसकी मां समझ नहीं पा रही है.

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आम लोगों को पुलिस की घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद करते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत| Stampede At Mansa Devi Temple Haridwar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >