Haj 2026 Prices : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हज यात्रा के खर्च में हुई वृद्धि के बारे में जानकारी दी. किरेन रिजिजू ने बताया कि मुझे कई नेताओं ने भी चिट्ठी लिखकर पूछा है कि हज यात्रा के खर्च में 100 डॉलर की वृद्धि क्यों की गई है और सरकार अतिरिक्त पैसा क्यों ले रही है.
हज का किराया $100 बढ़ाने की वजह
किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार कोई अतिरिक्त खर्च नहीं ले रही है. हज के किराए में जो वृद्धि हुई है, उसकी वजह ईरान, अमेरिका और इजरायल का युद्ध है. इस युद्ध की वजह से एयरलाइंस ने किराए में 400 डॉलर की वृद्धि करने को कहा था. सरकार यह नहीं चाहती है कि किराये में वृद्धि की वजह से आम गरीब आदमी हज पर ना जा सके. इस वजह से सरकार ने एयरलाइंस वालों से बात की और किराए में वृद्धि को 400 की बजाय 100 डॉलर पर लेकर आए. हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज पर जाने वालों के लिए सिर्फ $100 की बढ़ोतरी हुई है और प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए $150 की बढ़ोतरी हुई है. जो अतिरिक्त पैसा लग रहा है वो सरकार नहीं ले रही है. सरकार सिर्फ सेवा देती है कोई शुल्क नहीं लेती है.
हज यात्रा की बदइंतजामी के वायरल वीडियो पर किरेन रिजिजू का स्पष्टीकरण
किरेन रिजिजू ने कहा कि सऊदी अरब में किसी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें प्लंबिंग की दिक्कत दिख रही थी. उस वीडियो में बाथरूम का टॉयलेट ओवरफ्लो हो रहा था. किसी ने यह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और सरकार पर बदइंतजामी का आरोप लगा रहे हैं. मैं उन लोगों को यह बताना चाहता हूं कि सऊदी अरब का सिस्टम हमारे जैसा नहीं है. यहां आप सरकार को गाली दे सकते हैं. वहां एक सिस्टम है.
हमारे ऑफिसर सऊदी अरब में अथॉरिटी से बात करके हर प्रॉब्लम को बड़ी मुश्किल से सॉल्व करने का काम करते हैं. अगर हम वीडियो वायरल करेंगे आलोचना करेंगे, तो सऊदी अथॉरिटी गुस्सा हो जाएगी. वे कहते हैं अगर कोई कंप्लेन है, तो उसे सॉल्व करने के लिए एक अथॉरिटी है. अथॉरिटी को इग्नोर करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होगी. मैं उनलोगों को यह बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके अपनी परेशानी और ना बढ़ाएं, क्योंकि अगर अगर वहां की अथॉरिटी हमसे गुस्सा हो जाती है, तो परेशानी हज यात्रियों को ही होगी.
ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी जमानत, रिनिकी भुइयां सरमा के आरोपों पर जांच जारी रहेगी
जबलपुर क्रूज बोट हादसा: 4 साल के बच्चे का शव बरामद, अपनों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला मंजर
