गुवाहाटी मर्डर केस: पति ने पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रखा कटा सिर; बदबू आने पर खुला राज

गुवाहाटी में एक भयावह हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतका के पति रामानुजन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्नी रिया का सिर धड़ से अलग कर पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज में छुपा दिया था.

Guwahati Murder Case: पुलिस ने बताया, हत्यारे ने रिया का सिर धड़ से अलग कर दिया था और उसे एक पॉलिथीन बैग में पैक करके फ्रिज के अंदर छिपा दिया था. इसके अलावा महिला की उंगलियां भी काट दी गई थीं. पुलिस ने बताया, यह घटना 24 या 48 घंटे पहले हुई. जबकि सोमवार 7 सितंबर को महिला का कटा सिर फ्रिज से बरामद किया गया.

पति निकला मुख्य आरोपी, हत्या के बाद किया सरेंडर

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (ईस्ट) अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी मृतका का पति रामानुजन गोस्वामी ही है. उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पड़ोसियों को आई बदबू, तब खुला राज

पुलिस ने रविवार रात को वशिष्ठपुर स्थित अपार्टमेंट से शव बरामद किया. दरअसल, फ्लैट से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचित किया था.

  • 6 महीने पहले हुई थी शादी: न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिया और रामानुजन की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और दोनों इस फ्लैट में एक साथ रह रहे थे.
  • 48 घंटे पहले की वारदात: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह वारदात शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले अंजाम दी गई थी.
  • हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद: जांच टीमों ने घटनास्थल से एक हथियार जब्त किया है, जिसके बारे में आशंका है कि इसका इस्तेमाल इस नृशंस अपराध में किया गया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस घटना के संबंध में आगे के विवरण का इंतजार है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में अवैध 5 मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने का निर्देश, सीएम रेखा बोलीं- दोषी MCD अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >