Weather Forecast : दिल्ली में लू के थपेड़े, उत्तर भारत को जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार-यूपी-झारखंड में बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates, 1 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली (delhi rain) और उसके निकटवर्ती इलाकों में मानसून (delhi monsoon) ने अब तक दस्तक नहीं दी है जिससे लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी से तप रहे दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत को मानसून के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है. इधर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है तो दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले बारिश से बेहाल हैं. झारखंड में भी रुक-रुककर बारिश जारी है. अगले दो दिन तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में तापमान बढे रहने की संभावना है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें यहां…

Live Updates
2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

आईएमडी के अनुसार

आईएमडी के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून में प्रगति सात जुलाई को होने की संभावना है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

जबरदस्त गर्मी

मध्य एवं उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में जबरदस्त गर्मी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिम भारत में मानसून अभी कमजोर है जबकि पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो रही है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

जम्मू-कश्मीर का मौसम 

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क होने का अनुमान व्यक्त किया है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान

दिल्लीवासियों की गुरुवार सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

शुक्रवार को हल्की बारिश और धूल भरी आंधी

दिल्ली में गुरुवार को भी लू चलने का अनुमान जताया गया है. शुक्रवार को हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के कारण पारा 40 डिग्री के नीचे आने का अनुमान है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

NCR में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र, नई दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज भी NCR में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज़ हवा चलेंगी. 2-3 तारीख को हल्की बारिश के आसार हैं और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

दिल्ली में मानसून आने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में मानसून आने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा. दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली थी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

दिल्ली में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

दिल्लीवासियों को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और बुधवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है. जहां बुधवार दिन में अधिकतम तापमान चूरू व करौली में 44.4 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.3 डिग्री, पिलानी में 44.2 डिग्री, गंगानगर में 44.1 डिग्री, अलवर में 44.0 डिग्री, बीकानेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

बिहार के दो भागों में मौसम दो तरह का

बिहार के दो भागों में मौसम दो तरह का बना हुआ है. जहां उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की स्थिति नजर अ रही है तो दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले बारिश से बेहाल हैं.

2:35 PM. 1 Jul 21 2:35 PM. 1 Jul

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आसमान में हल्के बादल दिख रहे हैं. हल्की हवा से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

7:19 AM. 1 Jul 21 7:19 AM. 1 Jul

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा आदि में तापमान करीब 40 डिग्री तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार लगातार दो चक्रवाती तूफान आने से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला है.

7:19 AM. 1 Jul 21 7:19 AM. 1 Jul

दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

दिल्ली और उसके निकटवर्ती इलाकों में मानसून ने अब तक दस्तक नहीं दी है और गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी एक बार फिर शहरवासियों को परेशान करने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इस बार मानसून की देरी की वजह से शायद तापमान बढ़ रहा है.

7:19 AM. 1 Jul 21 7:19 AM. 1 Jul

एक बार फिर तपा राजस्थान, लू की चेतावनी

मानसून की आहट के बीच राजस्थान के अनेक इलाके एक बार फिर तेज गर्मी की चपेट में हैं जहां मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान चूरू व करौली में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather Today, 1 July 2021: मानसून सुस्त, बंगाल, झारखंड, UP में होगी छिटपुट वर्षा, दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश, ठनका के आसार

7:19 AM. 1 Jul 21 7:19 AM. 1 Jul

भारत में जून में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई

दिल्ली समेत उत्तर भारत से दक्षिण पश्चिम मानसून के लगातार दूर रहने के बावजूद जून में देश में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होते हुए सदूरवर्ती उत्तरी सीमा से गुजर रहा है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates, 1 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली (delhi rain) और उसके निकटवर्ती इलाकों में मानसून (delhi monsoon) ने अब तक दस्तक नहीं दी है जिससे लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी से तप रहे दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत को मानसून के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है. इधर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है तो दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले बारिश से बेहाल हैं. झारखंड में भी रुक-रुककर बारिश जारी है. अगले दो दिन तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में तापमान बढे रहने की संभावना है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें यहां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >