गुजरात: वडोदरा नौका हादसे में अबतक 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र में हरनी झील में गुरुवार को एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 12 बच्चों की मौत हो गई. जबकि हादसे में दो शिक्षकों की भी मौत हो गई है. नौका में 27 विद्यार्थी सवार थे जो पिकनिक मनाने आए थे.

गुजरात के वडोदरा से बड़े हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि हरनी झील में छात्रों से भरी नाव पलट गई, जिसमें 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई. जबकि 20 लोगों को बचाया गया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दर्जन छात्र और चार शिक्षक पिकनिक मनाने आए थे और हरनी झील में नाव की सवारी कर रहे थे तभी दोपहर में यह हादसा हो गया.

नाव में सवार थे 27 छात्र

गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र में हरनी झील में गुरुवार को एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई. नौका में 27 विद्यार्थी सवार थे जो पिकनिक मनाने आए थे. अधिकारियों ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

नाव हादसे में अबतक दो आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

वडोदरा नाव पलटने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी का कहा, घटना में 12 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के 60 से अधिक जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए. 20 लोगों को बचाया गया और 14 लोगों की मौत हो गई. सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 लगाई गई हैं. दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मजिस्ट्रेट जांच की गई है वडोदरा जिला कलेक्टर को सौंप दिया गया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 9 टीमें गठित की गई हैं.


Also Read: गुजरात: गोधरा का बदला लेने के इरादे से बनाया खतरनाक प्लान, ISIS आतंकी शाहनवाज ने किया बड़ा खुलासा

गुजरात के मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वडोदरा में नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है.

घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने नाव दुर्घटना पर दुख जताया और कहा, यह बेहद दुखद घटना है. जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 10 लोगों को बचा लिया गया है. सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.


Also Read: Ayodhya Ram Mandir: गुजरात से आ रही माता जानकी की विशेष साड़ी

10 छात्रों को बचाया गया

वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा, यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जारी नौका दोपहर में हरनी झील में पलट गई. दमकल कर्मियों ने अब तक 10 विद्यार्थियों को बचाया है, जबकि लापता बच्चों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ बच्चों को बचा लिया था.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना पर शोक प्रकट किया और कहा कि राज्य सरकार को लापता लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, गुजरात के वडोदरा में नाव पलटने से, शिक्षकों समेत कई छात्रों की मृत्यु का समाचार बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने कहा, इस हादसे में कई छात्रों के लापता होने की खबर है. गुजरात सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाकर, हर संभव प्रयास से छात्रों की जान बचायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >