गांधीनगर सचिवालय में मची अफरा-तफरी, भीषण आग में रिकॉर्ड रूम पूरी तरह स्वाहा

गुजरात सचिवालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग ब्लॉक नंबर-9 के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के दस्तावेज रखे हुए थे. आग में रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया.

Gujarat Secretariat fire: गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सचिवालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग ब्लॉक नंबर-9 के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के दस्तावेज रखे हुए थे. आग में रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

दो घंटे की मशक्कत कर आग पर पाया काबू

आग लगने के बाद बेसमेंट में वेंटिलेशन कम होने के कारण धुआं भर गया, जिससे सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ें: बाहर निकला तो मर जाऊंगा..., आखिर 5 साल से तालाब में रहने को क्यों मजबूर है 16 साल का इकबाल

शॉर्ट सर्किट हो सकती है आग लगने की वजह

गांधीनगर नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पटेल ने बताया कि आग में रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जल गया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है. आग में सरकारी रिकॉर्ड और अन्य सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >