Gujarat Election 2022: बाप रे! इतना डर? भाजपा पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि खबर मिली है कि गुजरात के हर जिले में भाजपा एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है...बाप रे! इतना डर?

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस बार का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा मैदान पर इस बार आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ उतर रही है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कह दिया है कि हमारी पार्टी गुजरात के सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. खुद केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं और सत्तारूढ़ दल भाजपा पर करारा प्रहार कर चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए ट्वीट किया है.

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि खबर मिली है कि गुजरात के हर जिले में भाजपा एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है…बाप रे! इतना डर? आगे उन्होंने लिखा कि ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है. ये डर गुजरात के लोगों का है जो भाजपा से बहुत नाराज़ थे और अब तेजी से “आप” का दामन थाम रहे हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: क्या इस बार बालासिनोर सीट जीत पाएगी भाजपा ? जानें क्या है समीकरण
आईबी की रिपोर्ट की बात

यहां चर्चा कर दें कि पिछले दिनों गुजरात के दौरे पर पहुंचे ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने ऐसा दावा किया था जिसके बाद राजनीति तेज हो गयी थी. उन्होंने कहा था कि आईबी की रिपोर्ट में अभी आप की जीत का मार्जिन थोड़ा कम है. गुजरात के लोगों से मेरी अपील है कि एक ज़ोरदार धक्का और लगाने की जरूरत है. एक ज़ोरदार धक्का लग गया तो पंजाब और दिल्ली दोनों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे. उल्लेखनीय है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले सरगर्मी तेज हो चली है. आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां वादों की झड़ी लगाते नजर आ रहे हैं.


गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से मुकाबला रोचक हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >