Gujarat Election 2022: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- टुकडे-टुकडे गैंग जोड़ रहे हैं राहुल गांधी

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी टुकडे टुकडे गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि राहुल जेएनयू में भारत को विभाजित करने की कोशिश करने वालों के साथ खड़े रहे और अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा में जैसे-जैसे मतदान की घड़ियां नजदीक आती जा रही है राजनीतिक दलों का प्रदेश में दौरा बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुजरात पहुंचे हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने गुजरात दौरे में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया.

राहुल गांधी पर जोरदार हमला: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी टुकडे टुकडे गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू आतंकवाद के बारे में बात की है. जेएनयू में भारत को विभाजित करने की कोशिश करने वालों के साथ खड़े रहे और अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं. यह कांग्रेस की मानसिकता है, उन्हें एक परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता.

गुजरात को बताया विकास का नंबर वन मॉडल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात को विकास का नंबर वन मॉडल बताया है. उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल नंबर वन और विकास मॉडल है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सिर्फ बांटो और राज करो की राजनीति करती है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जाति, समुदाय और धर्म के आधार पर वोट मांग रही है. लेकिन वहीं, बीजेपी सुशासन, विकास और ईमानदारी के आधार पर काम करती है.

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सरगर्मी तेज हो गयी है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जोरशोर से प्रचार कार्य में जुटी है. इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं. बता दें, बीजेपी बीते 27 सालों से प्रदेश में सत्ता पर काबिज है. इस बार बीजेपी को आम आदमी पार्टी की ओर से कड़ी मुकाबला मिल सकता है. हालांकि पिछले चुनाव में आप उम्मीदवारों की सभी सीटों पर हार हुई थी. 

Also Read: दिल्ली DDC उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को एलजी ने किया बर्खास्त, सील किया गया दफ्तर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >