Gujarat Train Derailed: गुजरात में टला बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी सौराष्ट्र एक्सप्रेस

Gujarat Saurashtra Express derailed: गुजरात में एक बड़ा ट्रेन हादसा मंगलवार को टल गया. दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई.

Gujarat Saurashtra Express derailed: दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस के इंजन के अगल में लगे एक गैर-यात्री कोच (VPU) के पहिए पटरी से उतर गए. जिसके बाद ट्रेन गई. हालांकि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने हादसे के बारे में बताया, “ट्रेन ने 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस, 15:32 बजे किम स्टेशन से रवाना हुई, इंजन के बगल में लगे एक गैर-यात्री कोच (VPU) के 4 पहिए पटरी से उतर गए. मरम्मत का काम जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. ट्रेन में सवार किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है.”

हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. राहत और मरमत का कार्य जारी है. CPRO/WR विनीत अभिषेक ने बताया, रिस्टोरेशन का कार्य जारी है और वरिष्ठ अधिकारी साइट पर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >