Gujarat: चेक बाउंस मामले में फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा

Gujarat गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शनिवार को मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. वरिष्ठ सिविल जस्टिस वीजे गढ़वी ने संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई. राजकुमार संतोषी को […]

Gujarat गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शनिवार को मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. वरिष्ठ सिविल जस्टिस वीजे गढ़वी ने संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई.

राजकुमार संतोषी को शिकायतकर्ता को देने होंगे दो करोड़ रुपये

Gujarat court ने सजा सुनाने के साथ ही फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये देने को आदेश भी दिया है. जो कि उससे (शिकायतकर्ता) ली गई राशि से दोगुना है.

राजकुमार संतोषी को 30 दिन की मिली बड़ी राहत

अदालत ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाने की संतोषी की अपील को स्वीकार कर लिया, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें. निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक संतोषी को ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

जानें पूरा मामला

उद्योगपति अशोक लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में फिल्म निर्माता ने उन्हें 10-10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे. लाल के वकील पीयूष भोजानी ने कहा, इसके बाद, आरोपी ने अपने खिलाफ दायर मामले को मुंबई की अदालत में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया, जिसे शिकायतकर्ता ने सत्र अदालत में चुनौती दी. सत्र अदालत ने निर्देश दिया कि संतोषी के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई जामनगर में की जाए. जब बैंक खाते में धनराशि की कमी के कारण चेक बाउंस हो गए तो लाल ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया और संतोषी द्वारा पैसे वापस करने में विफल रहने के बाद 2017 में अदालत का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद अदालत ने फिल्म निर्माता के खिलाफ समन जारी किया लेकिन वह इसका जवाब देने में विफल रहे.

Also Read: Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: शादी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रकुल-जैकी, फैंस बोले- जोड़ी कमाल की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >