कोरोना की स्थिति सुधरने तक भारत सरकार ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन का निर्यात बंद किया

Export of injection Remdesivir prohibited : भारत सरकार ने यह निर्णय किया है कि देश में कोरोना की स्थिति सुधरने तक रेमडेसिवरी इंजेक्शन और रेमडेसिवीर की अन्य दवा सामग्री का निर्यात बंद कर दिया जाये.

भारत सरकार ने यह निर्णय किया है कि देश में कोरोना की स्थिति सुधरने तक रेमडेसिवरी इंजेक्शन और रेमडेसिवीर की अन्य दवा सामग्री का निर्यात बंद कर दिया जाये.

गौरतलब है कि देश में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी बतायी जा रही है जिसके कारण इसकी कालाबाजारी बढ़ गयी है और इसे ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है. कालाबाजारी रोकने और मरीजों को असुविधा ना हो इसके लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही हैं. देश में एकबार फिर एक्टिव केस 11 लाख से अधिक हो गये हैं. पिछले एक सप्ताह से केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह आज एक लाख 52 हजार हो गया.

देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक तरीके से बढ़ रही है इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा है और यह इस बार युवाओं को भी बहुत ज्यादा संक्रमित कर रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज कहा कि वहां जितने मामले हैं उसमें से 65 प्रतिशत 45 साल से कम के लोगों को है.

Also Read: कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावितों में 45 साल से कम के अधिक लोग, कब शुरू हो होगा सबके लिए टीका उत्सव ?

कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक आयी तेजी के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ गयी है और दवा की कमी की शिकायत मिल रही है, जिसके कारण सरकार ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन के निर्यात को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >