तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार? कांग्रेस पर बीजेपी का पलटवार

7 मई को टीवीके प्रमुख विजय ने लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. 24 घंटे में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से दो बार मुलाकात कर सरकार बनाने का निमंत्रण देने का उन्होंने अनुरोध किया. हालांकि, टीवीके को अभी तक सरकार गठन का निमंत्रण नहीं दिया गया है. कांग्रेस मामले को लेकर राज्यपाल और बीजेपी पर हमलावर है. इसका जवाब बीजेपी ने भी दिया.

बीजेपी नेता प्रकाश रेड्डी ने हैदराबाद में कहा कि तमिलनाडु में अभी हंग असेंबली की स्थिति है. उनके मुताबिक TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सरकार बनाने का दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का विजय से बहुमत साबित करने को कहना बिल्कुल सही है. रेड्डी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और राज्यपाल के खिलाफ विरोध करने का कोई तर्क नहीं है. उनका आरोप है कि कांग्रेस इस मुद्दे को बेवजह बढ़ा रही है और सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करना चाहती है. यह ठीक नहीं है.

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल और केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने कहा कि सरकार का फैसला राजभवन में नहीं, बल्कि विधानसभा के सदन में होना चाहिए.

आज अहम फैसला लेगी वीसीके

थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) शुक्रवार (8 मई) को बैठक करेगी और सरकार गठन में विजय की टीवीके को समर्थन देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेगी. वीसीके, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की भरोसेमंद सहयोगी रही है. दोनों दल कई चुनाव साथ मिलकर लड़ चुके हैं. 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें जीती हैं.

TVK ने 108 सीटों पर दर्ज की जीत

विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें दो सीटें खुद विजय ने जीती हैं. नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. इससे पार्टी की ताकत 107 विधायकों की रह जाएगी. कांग्रेस का समर्थन मिलने से 5 और सदस्य जुड़ते हैं और संख्या 112 हो जाती है. इसके बाद भी 234 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा अभी भी दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >