गोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

महाराष्ट्र के धाराशिव में पूर्व राष्ट्रीय रेसलर अश्विनी पोली और उनके दो बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई है. परिवार ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Women Wrestler Suicide: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की रेसलर और उसके दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय अश्विनी पोली ने नलदुर्ग किले के ऊपर से अपने तीन बच्चों के साथ छलांग लगा दी. जिसमें अश्विनी के साथ उनकी दो मासूम बेटियों की भी मौत हो गई. वहीं बेटा (5) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मरने वाली दोनों बच्चियों की उम्र ढाई और पांच साल बताई जा रही है.

पुलिस ने मामले में अश्विनी के पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है. यह कार्रवाई अश्विनी के पिता तानाजी शिवाजी मोहिते (54) की शिकायत के आधार पर की गई है.

दहेज को लेकर ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

पुलिस के मुताबिक, अश्विनी के पति, सास-ससुर और एक अन्य रिश्तेदार पर आरोप है कि वे दहेज के लिए उसे परेशान करते थे. परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले उसके माता-पिता से सोने की चूड़ियां और ऑटो खरीदने के लिए पैसे लाने का दबाव बना रहे थे.

जांच अधिकारी रविंद्र गायकवाड़ ने बताया कि अश्विनी को मानसिक रूप से भी परेशान किए जाने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, बच्चों के जन्म के बाद भी कथित तौर पर उसका उत्पीड़न जारी रहा. अश्विनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और इनमें से एक बच्चा भी इस घटना में जान गंवा बैठा.

5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीत चुकी थीं अश्विनी

अश्विनी सिर्फ एक घरेलू महिला नहीं थीं, बल्कि माराठवाड़ा की जानी-मानी रेसलर भी थीं. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और 5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीते थे.

पूर्व रेसलर, कोच और अंतरराष्ट्रीय रेफरी धनंजय गुंड ने बताया कि अश्विनी एक होनहार खिलाड़ी थीं और उनके पास कई मेडल थे. उनके खेल करियर को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उन्हें पहचान मिली थी.

जांच जारी, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने अश्विनी के पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस अब परिवार के आरोपों, अश्विनी के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.


ये भी पढ़ें: आम जनमत पार्टी: एक पार्टी, 620 करोड़ का चंदा और सिर्फ एक उम्मीदवार! आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >