Gold in Smartphone : पुराने स्मार्टफोन्स को मत फेंके, इसमें है सोना

Gold in Smartphone : पुराने या खराब समझकर फेंके गए स्मार्टफोन्स में भी थोड़ी मात्रा में सोना होता है, जो उनके सर्किट और कनेक्टर्स में इस्तेमाल होता है. वीडियो में देखें इसे कैसे निकाला जाता है.

Gold in Smartphone : सोना कितना कीमती और खास है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं. इस धातु की ऊंची कीमत के कारण इसे लग्जरी माना जाता है, और कुछ मिलीग्राम सोने के लिए भी पैसे चुकाने की जरूरत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने मोबाइल फोन में भी सोना होता है? जिन स्मार्टफोन्स को हम खराब या बेकार समझकर फेंक देते हैं, उनमें भी थोड़ी मात्रा में सोना मौजूद होता है. यह इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स और चिप्स में इस्तेमाल किया जाता है. इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. Dr. Sheetal yadav @Sheetal2242 ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा–पुराने मोबाइल फोन से सोना निकालना, एक ऐसी विधि जो इलेक्ट्रॉनिक कचरे में मौजूद सोने की महत्वपूर्ण मात्रा का लाभ उठाती है. देखें वीडियो.

फोन में कितना होता है सोना?

हर स्मार्टफोन में सोने की मात्रा अलग-अलग होती है, इसलिए तय नहीं कहा जा सकता कि एक फोन में कितना सोना होता है. एक यूएन रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 41 पुराने स्मार्टफोनों से 1 ग्राम सोना निकाला जा सकता है. स्मार्टफोन में सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि तांबा, चांदी जैसी कई कीमती धातुएं भी होती हैं. फोन के कंडक्टर्स अलग-अलग धातुओं से बने होते हैं. इसके अलावा, सर्किट में सोने की एक परत होती है, जो बेहतर कनेक्शन और लंबी उम्र के लिए जरूरी होती है.

फोन से सोना निकाला जा सकता है क्या?

फोन में बहुत कम मात्रा में सोना होता है और इसे निकालना आसान नहीं होता. यह काम केवल प्रोफेशनल्स खास मशीनों की मदद से कर सकते हैं. जैसा की ऊपर के वीडियो में दिखाया गया है. कई पुराने फोन इकट्ठा करने के बाद ही लगभग एक ग्राम सोना निकाला जा सकता है, जो समय और मेहनत भरा काम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >