Coronavirus Outbreak : कोरोना को हराने वाला पहला राज्‍य बना गोवा, 7 लोग थे पॉजिटिव, सभी ठीक

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic ) के बढ़ते संक्रमण के बीच एक अच्‍छी खबर गोवा (Goa ) से मिल रही है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि गोवा कोरोना वायरस को हराने वाला पहला राज्‍य बन गया है. गोवा जीरो कोरोना केस (zero corona virus case ) वाला स्‍टेट बन गया है.

पणजी : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक अच्‍छी खबर गोवा से मिल रही है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि गोवा कोरोना वायरस को हराने वाला पहला राज्‍य बन गया है. गोवा जीरो कोरोना केस वाला स्‍टेट बन गया है.

Also Read: दिल्ली में फैल रहा है कोरोना वायरस, अभी नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत

गोवा में सात कोरोना पॉजिटिव केस थे, लेकिन सभी ठीक होकर घर लौट चुके हैं. गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, बड़े गर्व की बात है कि हम जीरो कोरोना केस स्टेट हो गए हैं.

Also Read: Covid19 Update in Jharkhand : रांची के हिंदपीढ़ी, बेड़ो और सिमडेगा में कोरोना के 4 नये मामले सामने आये

हालांकि गोवा के मुख्‍यमंत्री सावंत ने बताया कि राज्य में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट मिली है उन्हें ही छूट दी जाएगी और बाकी लॉकडाउन सख्‍ती के साथ जारी रहेगा. इस खुशी के मौके पर मुख्‍यमंत्री ने मैं सभी फ्रंटलाइनर्स और हेल्थवर्कर्स को धन्यवाद दिया.

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 507 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 15,712 हो गए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 12,974 लोग संक्रमित हैं जबकि 2,230 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं. उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

Also Read: दूसरे राज्‍यों में फंसे मजदूरों की आवाजाही पर लगी रोक, गृहमंत्रालय ने जारी किया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम

एक व्यक्ति विदेश चला गया है. पीटीआई भाषा के अनुसार इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 507 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 211 लोगों की मौत हुई. उसके बाद मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 53, दिल्ली में 42 और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई. संक्रमण से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15-15 मौतें हुई हैं जबकि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 14-14 लोगों की मौत हुई है.

पंजाब में 13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है. जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं.

Also Read: Bihar Corona Update : नालंदा में 4 और बक्सर में दो और मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले, बिहार में कुल संख्या बढ़कर 92 हुई

देश में संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 3,651, उसके बाद दिल्ली में 1,893, मध्य प्रदेश में 1,407 और गुजरात में 1,376 हैं. तमिलनाडु में 1,372 ,राजस्थान में 1,351 और उत्तर प्रदेश में 969 मामले हैं. कोरोना वायरस के तेलंगाना में 809 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 603 और केरल में 400 मामले हैं.

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 384, जम्मू कश्मीर में 341, पश्चिम बंगाल में 310, हरियाणा में 225 और पंजाब में 202 मामले हैं. बिहार में संक्रमण के 86 और ओडिशा में 61 मामले सामने आए हैं. उत्तराखंड में 42 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 36 लोग संक्रमित हैं.

असम में अब तक 35 मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के झारखंड में 34 मामले, चंडीगढ़ में 23 और लद्दाख में 18 मामले हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14 मामले सामने आए हैं. इनके अलावा मेघालय में 11 मामले , जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >