Gautam Adani: राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- इनके आधे लोग जमानत पर बाहर

Gautam Adani: अदाणी समूह मामले में राहुल गांधी के आरोप का बीजेपी ने जवाब दिया है. संबित पात्रा ने कहा कि झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की आदत है.

Gautam Adani: अदाणी समूह मामले में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा,” अदाणी मामले में कानून अपना काम करेगा. कांग्रेस इंडिया के मार्केट को गिराने में लगी हुई है. इनके आधे लोग जमानत पर बाहर हैं. झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत है, 25 नवंबर से उनकी नौटंकी शुरू होगी. ”

संबित पात्रा ने अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका के आरोपों पर कहा, ”यह कंपनी का काम है कि वह स्पष्टीकरण दे और अपना बचाव करे. भारत और देश के लिए काम करने वाली संस्थाओं पर हमला करना राहुल गांधी की सामान्य रणनीति है, उन्होंने राफेल मुद्दे को भी इसी तरह उठाया था.”

Read Also : Gautam Adani: राहुल गांधी ने कहा- अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

पात्रा ने कहा, ”राहुल भले ही प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन उनकी विश्वसनीयता बहुत ज्यादा है. हाल ही में विदेश में उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका के आरोपों में जिन चार राज्यों का उल्लेख किया गया है, उनमें से किसी में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं था. छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्ता में थे.”

Read Also : अमेरिका ने गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, अदाणी ग्रीन का आया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >