Garib Rath Train Bomb Threat: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, आपात स्थिति में रोका गया

रेल प्रशासन को 139 नंबर पर सोमवार देर शाम हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद ट्रेन को शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-दो पर आपात स्थिति में रोका गया.

हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (Garib Rath Express train ) में बम होने की सूचना पर सोमवार देर शाम हड़कंप मच गया. ट्रेन को आपात स्थिति में धौलपुर जंक्शन पर रोका गया और उच्च रेल प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा ट्रेन की गहनता से जांच की गई.

तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

सूत्रों ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना झूठी निकली, जिसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली. जांच के चलते करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को धौलपुर से रवाना किया गया.

रेल प्रशासन को 139 नंबर पर बम की दी गयी थी सूचना

रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेल प्रशासन को 139 नंबर पर सोमवार देर शाम हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद ट्रेन को शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-दो पर आपात स्थिति में रोका गया.

Also Read: Indian Railway: होली को लेकर कानपुर से उधमपुर को स्पेशल ट्रेन, कई गाड़ियों का बदला शेड्यूल, जानें अपडेट

धौलपुर जंक्शन में रोकी गयी ट्रेन

धौलपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एस के जैन ने बताया कि ट्रेन को रोककर आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ में धौलपुर जिला पुलिस ने आगरा और मुरैना से आए बम निरोधक दस्ते एवं स्वान दस्ते के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस के चार डिब्बों की सघनता से जांच की. जांच के दौरान कोई भी बम एवं अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >