बिश्नोई गैंग पर शिकंजा,दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई-रणदीप मलिक गैंग के एक सक्रिय सदस्य अमरजीत को 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रानी बाग इलाके से हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई-रणदीप मलिक गैंग से जुड़े अमरजीत उर्फ अमर (40 ) को गिरफ्तार किया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में की गई है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार ( 12 ) को यह जानकारी दी.

रानी बाग से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, अमरजीत को लगातार तकनीकी और जमीनी निगरानी के बाद रानी बाग इलाके से पकड़ा गया. क्राइम ब्रांच की टीम काफी समय से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. निगरानी के दौरान उसके ठिकाने और आवाजाही की जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अप्रैल में दर्ज हुआ था रंगदारी का मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अप्रैल महीने में मौर्य एन्क्लेव थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसे एक व्यक्ति की ओर से कॉल और मैसेज किए गए थे. आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक के रूप में बताया था.

पुलिस अब अमरजीत से पूछताछ कर उसके गैंग से कथित संबंधों और रंगदारी मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. कॉल और मैसेज से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच के साथ आरोपी की जमीनी स्तर पर भी निगरानी की गई. जांच के दौरान अमरजीत का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में 7 मंजिला अवैध इमारत ढही, 2 की मौत; कई घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >