दिल्ली के 5 स्टार होटलों में FSSAI की रेड, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई; कॉकरोच और बदबू ने खोली पोल

FSSAI ने दिल्ली के दो बड़े होटलों में रेड डाली. जहां गंदगी के कारण किचन की स्थिति बेहाल मिली. रसोईघर में बदबू और कॉकरोच ने कब्जा कर रखा था.

FSSAI Raid : दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के दो बड़े होटलों की किचन में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं. जांच के दौरान कॉकरोच, मक्खियां, बदबू, खराब फल-सब्जियां और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली. एक होटल की कन्फेक्शनरी यूनिट में करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार ये होटल अंदाज दिल्ली और जेडब्ल्यू मैरियट (नई दिल्ली) हैं, जो दोनों 5 स्टार होटल हैं.

एक्सपायर्ड मिठाई और केक बेस मिले

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग रखने की व्यवस्था में भी कमियां मिलीं. किचन में कॉकरोच और मक्खियां पाए गए और बदबू की शिकायत भी दर्ज की गई.

कुछ ब्रेड पैकेट पर एक्सपायर्ड स्टिकर लगे मिले. कन्फेक्शनरी सेक्शन में करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पेस्ट्री सेक्शन में एक्सपायर्ड केक बेस के साथ मक्खियां और कॉकरोच भी पाए गए.

दो दिन चली जांच, मिलीं 59 कमियां

एयरोसिटी के दूसरे प्रतिष्ठान में करीब दो दिन तक निरीक्षण चला. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कुल 59 कमियां दर्ज की गईं. कुछ खाद्य उत्पादों के लिए जरूरी FSSAI लाइसेंस या एंडोर्समेंट उपलब्ध नहीं थे. पैकेज्ड फूड की लेबलिंग में भी अनियमितताएं मिलीं.

जांच में सड़े हुए टमाटर और फफूंद लगे सेब मिले. कई खाद्य पदार्थ खुले में रखे थे. शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी कमियां पाई गईं. बेकरी सेक्शन में कॉकरोच और टूटे हुए कंटेनर मिले.

महाराष्ट्र में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा को लेकर देशभर में चल रही जांच के बीच महाराष्ट्र में भी इसी महीने एक प्रमुख प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक स्थित प्रतिष्ठान का FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था. निरीक्षण के दौरान रसोई में बदबूदार और कटा हुआ पनीर मिला था, जिस पर वैधता या इस्तेमाल की अंतिम तारीख दर्ज नहीं थी. FSSAI की ओर से अलग-अलग राज्यों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी है.

Also read : Kal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खलल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >