सोशल मीडिया में इस समय एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप देने का ऑफर दिया है. इस मैसेज को तेजी से सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है. आइये इस वायरल मैसेज के बारे में पड़ताल करें.
क्या है वायरल मैसेज
सोशल मीडिया में जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश के सभी छात्रों को फ्री में 500,000 लैपटॉप दे रही है. मैसेज में एक योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी है. जिसका नाम फ्री लैपटॉप योजना 2022 बताया गया है. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि इस योजना के तहत शिक्षा मंत्रालय सभी को फ्री लैपटॉप दे रहा है. मैसेज में छात्रों को अप्लाई करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है.
Also Read: Fact Check: लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया, तो बैंक से कट जायेंगे 350 रुपये, जानें क्या है सच
क्या है वायरल मैसेज का सच
फ्री लैपटॉप मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी पड़ताल की. जिसमें पाया गया कि मैसेज पूरी तरह से फेक है. जो लिंक शेयर किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने बताया कि मैसेज में जिस योजना का जिक्र किया गया है, वह भी फेक है. सरकार की ओर से ऐसी कोई भी योजना नहीं चलायी जा रही है.
वायरल मैसेज से रहे सतर्क
सोशल मीडिया में आये दिन ऐसे कई वायरल मैसेज हमारे पास से होकर गुजरती है. जिसमें एकदम से विश्वास कर उसमें आगे नहीं बढ़ना चाहिए और न ही उसे दूसरों के पास शेयर करना चाहिए. वायरल मैसेज की पहले पड़ताल कर लेनी चाहिए. उसके बाद ही उसे दूसरों के पास शेयर करना चाहिए. साइबर फ्रॉड आजकल लोगों को फंसाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. बैंक से जुड़ी कोई भी निजी जानकारी शेयर करने से हमेशा बचना चाहिए.
