Shaktikanta Das: पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव

Narendra Modi: शक्तिकांत दास पहले भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं और अर्थव्यवस्था को दिशा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. वे वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

Narendra Modi: पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी यह नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है. शक्तिकांत दास पहले भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं और अर्थव्यवस्था को दिशा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. वे वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. उनकी नई नियुक्ति से प्रशासनिक फैसलों में मजबूती आने की संभावना जताई जा रही है. 

शक्तिकांत दास भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी और देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं. उनका जन्म 26 फरवरी 1957 को हुआ था. वे 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी रहे हैं और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं.

प्रशासनिक करियर और प्रमुख पद

शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास ने वित्त मंत्रालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं. वे आर्थिक मामलों के सचिव और वित्तीय सेवाओं के सचिव जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं. दिसंबर 2018 में, उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने मौद्रिक नीति को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शक्तिकांत दास की प्रमुख उपलब्धियां

  • GST लागू करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कर प्रणाली सरल और पारदर्शी बनी.
  • मौद्रिक नीति और आर्थिक सुधारों में योगदान दिया, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिली.
  • डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देकर वित्तीय समावेशन को मजबूत किया.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता कि कितने बैंक अकाउंट रखने चाहिए, जान जाएगा तो बन जाएगा अमीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >