Kal ka Mausam : मकर संक्रांति तक नहीं मिलेगी राहत, 14 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, आया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतदिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है. 12 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जबकि 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भी कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2–3 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है. वहीं, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी

दिल्ली में सोमवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई. न्यूनतम तापमान लुढ़ककर करीब तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. अगले दो दिन तक दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, जहां कई जगह तापमान जमाव बिंदु तक गिर गया है. राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.9 व 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में शीतलहर का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है.

कश्मीर में लोगों को मिली कुछ राहत

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी के चलते घाटी को भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग ने कहा है कि 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलने वाली राहत, 14 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट

झारखंड में ठंड का कहर जारी

झारखंड में अगले एक सप्ताह और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इस संबंध में मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची सहित राज्य का बड़ा हिस्सा शीतलहरी की चपेट में रहेगा. राज्य सरकार ने भी स्कूलों में छुट्टी कर दी है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि राजधानी सहित कई जिलों में अगले तीन दिनों में तीन डिग्री सेसि तक तापमान गिर सकता है.

बिहार के इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से बिहार के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी के अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के लोगों को  ज्यादा ठंड सताएगी. इन जिलों में घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >