Flights Dubai Abu Dhabi Cancelled: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच चल रहे हालातों का सीधा असर हवाई यात्राओं पर पड़ा है. रविवार, 15 मार्च 2026 को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच चलने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. एयरलाइंस ने बताया है कि UAE के एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.
इंडिगो (IndiGo) की उड़ानों में बदलाव
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जानकारी दी है कि दुबई के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर बताया कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के कारण दुबई में एयरस्पेस को लेकर पाबंदियां बढ़ गई हैं. इंडिगो ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वे कंपनी की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. एयरलाइन का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द उड़ानों को सामान्य किया जा सके.
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अपडेट
एयर इंडिया और उसकी किफायती सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी रविवार के लिए अपनी उड़ानों में कटौती की है. एयर इंडिया के अनुसार, आज अबू धाबी, रास अल-खैमाह और शारजाह के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
दिल्ली-दुबई रूट: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही दिल्ली-दुबई सेक्टर पर सिर्फ एक-एक राउंड ट्रिप (आना-जाना) संचालित करेंगे. एयर इंडिया की 5 में से 4 उड़ानें और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
शारजाह और रास अल-खैमाह: शारजाह के लिए उड़ानें जारी रहेंगी, जो दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम को जोड़ेंगी. वहीं, रास अल-खैमाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और कोच्चि के बीच अपनी सेवाएं देगी.
सब्जेक्ट टू कंडीशन: एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि ये उड़ानें एयरपोर्ट पर स्लॉट की उपलब्धता और वहां के मौजूदा हालातों पर निर्भर करेंगी.
ये भी पढ़ें: Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
यात्रियों के लिए राहत का विकल्प
एयरलाइंस ने उन यात्रियों के लिए विकल्प दिया है जिनकी फ्लाइट्स रद्द हुई हैं. यात्री अपनी यात्रा को भविष्य की किसी तारीख के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के री-बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना पूरा रिफंड (Full Refund) भी ले सकते हैं.
