मध्यप्रदेश में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत, पुणे में आग से चार की गयी जान

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक निजी बस और यात्रियों को ले जा रहे मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई. लखनादौन पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक एनपी चौधरी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनादौन-घंसौर मार्ग पर एक मंदिर के पास हुई.

देश के अलग-अलग हिस्सों से हादसे की कई खबरें सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश में जहां एक ओर एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं सिवनी जिले में बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन की मौत हो गयी. महाराष्ट्र से भी दुख खबर है. पुणे में एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. ्र

सिवनी जिले में बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक निजी बस और यात्रियों को ले जा रहे मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई. लखनादौन पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक एनपी चौधरी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनादौन-घंसौर मार्ग पर एक मंदिर के पास हुई. उन्होंने कहा कि बस राज्य की राजधानी भोपाल से मंडला जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक में यात्रा कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस यात्री सुरक्षित हैं. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड के चिखली क्षेत्र के पूर्णानगर में पूजा हाइट्स इमारत में स्थित दुकान में सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई. पिंपरी चिंचवड नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने कहा, अभी तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं जो इमारत के भूतल में स्थित हार्डवेयर की दुकान में सोए हुए थे. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान चिमनाराम चौधरी (48), नम्रता चिमनाराम चौधरी (40), भावेश चौधरी (15) और सचिन चौधरी (13) के रूप में हुई है.

Also Read: 7th pay commission: मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >