कौन हैं भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा, कहां से की है एयरोनॉटिकल की पढ़ाई

Gopichand Thotakura: गोपीचंद थोटाकुरा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड -25 मिशन के लिए चालक दल के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा की. उन्होंने न्यू शेपर्ड मिशन की 7वीं उड़ान में हिस्सा लिया था.

Gopichand Thotakura: भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा का दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया. गोपीचंद ने अंतरिक्ष यात्रा कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ वो भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक बन गये हैं. दिल्ली में उन्होंने कहा कि पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा का वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा है कि वो अंतरिक्ष के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं. गोपीचंद ने कहा वापस अपने देश आकर वो काफी खुश हैं. उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा को गर्व का क्षण करार दिया है.

ब्लू ओरिजिन मिशन
गोपीचंद थोटाकुरा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड -25 मिशन के लिए चालक दल के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा की. सबसे बड़ी बड़ी बात की गोपीचंद  पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बन चुके हैं. गोपीचंद थोटाकुरा भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. बता दें, 1984 में रूस के सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान पर राकेश शर्मा ने ऐतिहासिक उड़ान भरी थी.  

सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा कि अंतरिक्ष में जाने का उनका सपना पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि अधिक लोगों को अंतरिक्ष में भेजने की देश कोशिश कर रहा है. इसका हिस्सा बनकर उन्हें बहुत गर्व हो रहा है. बता दें, भारतीय मूल की कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और राजा चारी नासा के यात्री के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं. कल्पना चावला का अंतरिक्ष से लौटने के क्रम में मौत हो गई थी.

कौन हैं गोपीचंद थोटाकुरा
ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 मिशन पर गए गोपीचंद थोटकुरा भारतीय मूल के एक सफल अमेरिकी उद्यमी है. इसके अलावा वो अच्छे पायलट भी हैं. वो भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले हैं. फिलहाल वो अटलांटा में रह रहे हैं. उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से एविएशन मैनेजमेंट और ऑपरेशंस में डिग्री हासिल की है. उन्होंने एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल साइंस में बैचलर की डिग्री भी ली है.  उन्होंने न्यू शेपर्ड मिशन की 7वीं उड़ान में हिस्सा लिया था.

Also Read: Kal ka Mausam: गुजरात में मानसून मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे प्राथमिक स्कूल

Agra में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- बंटेंगे तो कटेंगे, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >