देश का पहला हिंदू गांव कहां बनेगा? पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रख दी आधारशिला

First Hindu Village of India : देश का पहला हिंदू गांव कहां बनने जा रहा है? इस सवाल का जवाब आइए आपको बताते हैं. यह गांव बागेश्वर धाम (गढ़ा) में बनने जा रहा है. इस हिंदू ग्राम में करीब 1,000 परिवारों को बसाया जाएगा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसकी आधारशिला रखी है.

First Hindu Village of India :  देश का पहला हिंदू गांव बनने जा रहा है. दरअसल, ​मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसे गांव की आधारशिला रखी है. उन्होंने देश के पहले ‘हिंदू ग्राम’ की आधारशिला रखी जो अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा. इस हिंदू ग्राम में लगभग 1,000 परिवारों को बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है.

बागेश्वर धाम (गढ़ा) में ऐसा गांव बनाया जाएगा. बागेश्वर धाम जनसेवा समिति सनातन धर्म प्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी. इस पर वे अपने घरों का निर्माण कर सकेंगे. शुरुआती चरण में, पहले ही दिन दो परिवारों ने यहां बसने की सहमति दी और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके अलावा, लगभग 50 लोग इस हिंदू ग्राम में घर बनाने के लिए सहमति जताते नजर आए.

गांव सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में करेगा मदद: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि यह गांव सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और हिंदू संस्कृति के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में मदद करेगा.

गांव के लोगों को मिलेगी खास सुविधा

बागेश्वर धाम में बनने वाला यह हिंदू ग्राम धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होगा. यहां मंदिर, गौशाला, यज्ञशाला और संस्कृत विद्यालय जैसी सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे यहां रहने वाले लोगों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : इधर वक्फ बिल पास, उधर JDU में बवाल! कासिम अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सीएम को भेजा इस्तीफा 

धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

स्थानीय प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पहल का स्वागत किया है. उनका मानना है कि यह गांव क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यही नहीं इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. बागेश्वर धाम में बनने वाला यह हिंदू ग्राम न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक भी बनेगा. यह पहल देश में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >