'चीन के जहाजों की आवाजाही पर भारत की कड़ी नजर', नौसेना प्रमुख ने कही ये बात

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि कि भारतीय नौसेना 2027 तक ‘आत्मनिर्भर' बन जाएगी. उन्होंने जानकारी दी कि नौसेना में करीब 3,000 अग्निवीर पहुंच गये हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं.

नौसेना में करीब 3,000 अग्निवीर पहुंच गये हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं. यह बात नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कही है. उन्होंने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं जिनमें से लगभग 341 महिलाएं हैं. अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में जो आज तक सीमित हैं.

नौसेना प्रमुख ने आगे कहा कि हाल की वैश्विक घटनाएं यह रेखांकित करती हैं कि हम अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते,हमें सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर स्पष्ट दिशा दिखायी है. शीर्ष नेतृत्व के साथ नौसेना की प्रतिबद्धता है कि हम 2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना रूप में खड़े होंगे.

Also Read: Happy Indian Navy Day 2022: जल प्रहरियों को सलाम… यहां से भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
भारतीय नौसेना 2027 तक ‘आत्मनिर्भर’ बनेगी

नौसेना प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जैसी हाल की वैश्विक घटनाओं ने दर्शाया है कि हम अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं. हमने सरकार से कहा है कि भारतीय नौसेना 2027 तक ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगी. समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक बल दिया गया.

चीन पर कड़ी नजर

नौसेना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि नौसना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के विभिन्न सैन्य एवं अन्वेषण जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखती है. भारतीय नौसेना ने पिछले एक साल में बहुत ऊंची अभियानगत क्षमता हासिल की है तथा समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक बल दिया जा रहा है. सरकार ने हमें आत्मनिर्भर भारत पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये हैं. हमने बताया है कि भारतीय नौसना 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >