Watch Video: तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर के पास लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Tirupati: तिरुपति जिले के प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर के पास बुधवार की रात एक भीषण आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मीलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंची और आग पर काबु पाया .पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है.

Tirupati: तिरुपति जिले के प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर के पास बुधवार की रात एक भीषण आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मीलने पर दमकलकर्मी  मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.  फिलहाल, किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.  राहत कार्य  अभी जारी है.

इसके अलावा तिरुपति टायर वर्क्स में 3 जुलाई को आग लग गई. घटना सुबह के 4:30 बजे हुई जब सब सो रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी. फिलहाल, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

दुकान में रखे टायर जलकर राख हो गए

आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि दुकान में रखे टायर पूरी तरह से जल गए हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़े: CM Rekha Gupta Bungalow : बंगले पर बवाल! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मायामहल

यह भी पढ़े: Prithviraj Chauhan On Tharoor: शशि थरूर के साथ क्या होगा? समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >