किसान आंदोलन: हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों से की सद्बुद्धि से काम लेने की अपील, बोले-ये लाहौर या कराची नहीं है…

Kisan Aadnolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध (farmers protest) फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. पहले पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) फिर उत्तर प्रदेश (UP) और मध्यप्रदेश (MP) के किसान इस विरोध में शामिल हो रहे हैं. ग्वालियर के किसानों ने एलान किया है कि आज वो दिल्ली मार्च करेंगे. हालांकि सरकार की ओर से किसान संगठनो को बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी पिछले 6 दिनों से विरोध जारी है. दिल्ली की सीमा पर किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है. विरोध के बीच मंगलवार शाम तीन बजे से सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत भी बेनतीजा रही .अगली बैठक तीन दिसंबर को होगी.

Live Updates
1:26 AM. 3 Dec 20 7:56 PM. 2 Dec

हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों से की सद्बुद्धि से काम लेने की अपील, बोले-ये लाहौर या कराची नहीं है

12:02 AM. 3 Dec 20 6:32 PM. 2 Dec

भारतीय किसान यूनियन के प्रस्ताव का इंतजार कर रही सरकार, गुरुवार को हो सकती है चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन को जो ड्राफ्ट देना था, वो रात तक आएगा. हम इंतजार में हैं. जब उनका ड्राफ्ट आएगा, तो हम कल उस पर चर्चा करेंगे.

12:02 AM. 3 Dec 20 6:32 PM. 2 Dec

सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए खाना लेकर पहुंचे स्कूली छात्र, खाने में दिया लस्सी-पूरी के साथ मिठाइयां

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात दिन से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए बुधवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से करीब 20 किशोर छात्र झोले में खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे. खाने-पीने का सामान लाने वालों में अधिकतर स्कूली छात्र थे. इनमें 14 साल का रोहित धांडी भी शामिल था, जो 10 वीं कक्षा में पढ़ता है और दो ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के बाद सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन कर रहे किसानों को खाना पहुंचाने के लिए आया. वहीं, दवा की दुकान चलाने वाले 20 साल का संदीप दहिया भी इसमें शामिल था. उसने कहा कि उनका परिवार भी प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है. इन छात्रों ने कहा कि हमारे पास लस्सी, रोटी, सब्जी, मिठाइयां, पुरी, फल, पानी आदि हैं. यह पहला दिन है, जब हम आए हैं और आगे भी आना चाहते हैं.

9:27 PM. 2 Dec 20 3:57 PM. 2 Dec

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स हटाए, गाड़ियों का आवागमन शुरू

9:27 PM. 2 Dec 20 3:57 PM. 2 Dec

मुख्यमंत्री खट्टर का आवास घेरने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया. कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन पर बल प्रयोग करने के लिए मुख्यमंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं.

9:27 PM. 2 Dec 20 3:57 PM. 2 Dec

मुख्यमंत्री खट्टर का आवास घेरने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया है. कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन पर बल प्रयोग करने के लिए मुख्यमंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं.

मुख्य बातें

Kisan Aadnolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध (farmers protest) फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. पहले पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) फिर उत्तर प्रदेश (UP) और मध्यप्रदेश (MP) के किसान इस विरोध में शामिल हो रहे हैं. ग्वालियर के किसानों ने एलान किया है कि आज वो दिल्ली मार्च करेंगे. हालांकि सरकार की ओर से किसान संगठनो को बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी पिछले 6 दिनों से विरोध जारी है. दिल्ली की सीमा पर किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है. विरोध के बीच मंगलवार शाम तीन बजे से सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत भी बेनतीजा रही .अगली बैठक तीन दिसंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >