Fact Check: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के नाम से फर्जी अकाउंट्स वायरल, झूठ फैलाने की कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के नामों का गलत इस्तेमाल कर नकली अकाउंट बनाए गए हैं. इसकी मदद से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़ी गलत खबरों को फैलाया जा रहा है.

Fact Check: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले चार दिनों से लगातार संघर्ष जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अकाउंट्स द्वारा लगातार फेक खबरों और वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है. विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी, जो कि ऑपरेशन सिंदूर का एक अहम हिस्सा हैं, इनके नामों का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने की कोशिश की गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों के नामों का गलत इस्तेमाल कर नकली अकाउंट बनाए गए हैं, जिससे साधारण आदमी के लिए यह बताना मुश्किल है कि कौन सा असली है और कौन सा नकली है. इन दोनों अकाउंट्स के बारे में पता चलने के बाद PIB ने इसकी जांच की, जिसमें पता चला कि ये दोनों फर्जी हैं. इन दोनों अकाउंट्स में हमलों को लेकर गलत जानकारियां दी जा रही थीं. इन फेक अकाउंट्स का उद्देश्य लोगों के बीच डर का माहौल बनाना है. सरकार की तरफ से बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं कि सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करें और फैलाई जा रही हर एक खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम का समझौता हुआ था. लेकिन पाकिस्तान ने समझौते पर सहमति जताने के कुछ घंटों बाद ही इसका उल्लंघन कर दिया. जिसके बाद भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई और 11 मई को IAF द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

यह भी पढ़े: India Pakistan War: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >