Work Stress ने ली 26 साल की महिला CA की जान, मां ने कंपनी को लिखा भावुक खत

Work Stress की वजह से अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) में काम करने वाली 26 साल की महिला कर्मचारी की मौत पिछले दिनों हो गई. जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया है. इधर मृतक की मां ने कंपनी को भावुक कर देने वाला खत लिखा है.

Work Stress: अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) में काम करने वाली 26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की काम के अत्यधिक दबाव के कारण मौत के बाद परिवार ने कहा कि किसी ओर के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. केरल की रहने वाली अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने 2023 में सीए की परीक्षा पास की थी. वह चार महीने से ईवाई के पुणे कार्यालय में काम कर रहीं थी. उसकी 21 जुलाई को मौत हो गई थी.

मृतका की मां ने कंपनी के चेरयमैन को लिखा भावुक खत

मृतका की मां ने इस महीने की शुरुआत में ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को पत्र लिखकर बहुराष्ट्रीय परामर्श कंपनी में अत्यधिक काम के ‘महिमामंडन’ पर सवाल उठाया था. मां ने जो खत लिखा था, उसमें दावा किया है कि वर्क प्रेशर के कारण उसकी बेटी की जान चली गई और कंपनी से कोई भी उसकी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ. मृतक की मां ने कंपनी के उच्च अधिकारियों से उस कार्य संस्कृति को बदलने की अपील की जो अधिक काम को महिमामंडन करती है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, उसकी बेटी की मौत एक चेतावनी है. कंपनी के चेयरमैन को लिखे पत्र में मृतक की मां अनीता ऑगस्टीन ने लिखा, उनका दिल भारी और आत्मा पूरी तरह से टूट चुकी है. यह पत्र इसलिए जरूरी है, कि किसी अन्य परिवार को वह सब न सहन करना पड़े जो उनके परिवार को सहना पड़ रहा है.

पिता ने किया बड़ा खुलासा

अन्ना के पिता शिबी जोसेफ ने बताया कि उसकी बेटी को देर रात 12.30 बजे तक काम करना पड़ता था. उन्होंने कहा, हमने उसे नौकरी छोड़ने की सलाह दी लेकिन उसने जोर देकर कहा कि यह काम उसे पेशेवर अनुभव प्रदान करेगा. शिबी ने कहा कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अत्यधिक काम के दबाव का मुद्दा उठाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अन्ना के पिता ने कहा, अन्ना ने सहायक प्रबंधक से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने रात में भी काम करने पर जोर दिया. परिवार ने आरोप लगाया कि कंपनी ने पत्र के वायरल होने के बाद ही जवाब दिया. शिबी ने कहा, हमारी कानून का सहारा लेने की योजना बिल्कुल नहीं है लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी और के साथ ऐसा हो. पिता ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ऐसी कॉर्पोरेट कंपनियों में आने वाले नये बच्चों को भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़े.

ईवाई इंडिया ने कर्मचारी की मौत पर जताया दुख

ईवाई इंडिया ने एक बयान जारी कर महिला कर्मचारी की मौत पर दुख जताया. कंपनी ने यह भी कहा कि मृतक कर्मचारी की मां के लेटर को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है. सोशल मीडिया पर लेटर वायरल होने के बाद कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि जुलाई 2024 में अन्ना सेबेस्टियन के असामयिक निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. ईवाई ने कहा कि वह देशभर के अपने कार्यालयों में कामकाज के बेहतर माहौल बनाना जारी रखेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >