Exit Poll J&K: उमर अब्दुल्ला ने ‘टाइम-पास’ बताया, BJP को जीत की उम्मीद

Exit Poll J&K: अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में संभावना जतायी गयी है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलेगी लेकिन भाजपा को केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने की उम्मीद है. वहीं NC उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ‘एग्जिट पोल को ‘टाइम पास’बताया, भले ही नतीजे उनकी पार्टी के पक्ष में हों.

Exit Poll J&K: उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं चकित हूं कि टीवी चैनल एग्जिट पोल को लेकर परेशान हैं, खासकर हाल के आम चुनावों में नाकामी के बाद. मैं टीवी चैनलों, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर होने वाले सभी शोरगुल को नजरअंदाज कर रहा हूं, क्योंकि केवल आठ अक्टूबर के आंकड़े ही मायने रखेंगे. बाकी सब बस टाइम पास है.

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी : बीजेपी

ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कहा गया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि उनकी पार्टी ने पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ा. उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि आठ अक्टूबर की मतगणना के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के लिए प्रचार किया और लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला. उन्होंने कहा, भाजपा आठ अक्टूबर को विजयी होगी और सरकार बनाने की दिशा में काम करना शुरू करेगी. हमने अपने बल पर चुनाव लड़ा. हमारा लक्ष्य लोगों के आशीर्वाद से चुनाव जीतना है और हम शानदार जीत हासिल करेंगे.

Also Read: Exit Poll Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में NC+ का जलवा, बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान

कांग्रेस को पूरी उम्मीद राज्य में बनेगी NC गठबंधन की सरकार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन केंद्रशासित प्रदेश में अगली सरकार बनाने के लिए आरामदायक स्थिति में है. कर्रा ने कहा, यह चुनाव मुख्य रूप से भाजपा को सत्ता से दूर रखने, भूमि और नौकरी की गारंटी के साथ राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए था. मैं (कांग्रेस-नेकां) गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आरामदायक स्थिति में देख रहा हूं. उन्होंने कहा, लोगों ने अपनी वास्तविक शिकायतों के निवारण के लिए मतदान किया क्योंकि पिछले 10 वर्ष में राजभवन और सिविल सचिवालय दोनों में सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों ने राजाओं की तरह काम किया और लोगों को बहुत तकलीफ हुई. भाजपा को लोगों को यह बताने की जरूरत है कि उन्होंने पिछले 10 वर्ष में क्या किया है.

पीडीपी ने कहा- एग्जिट पोल भरोसेमंद नहीं

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा कि ‘एग्जिट पोल’ भरोसेमंद नहीं हैं और सरकार गठन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी. वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर ने कहा, हमने देखा है कि एग्जिट पोल विश्वसनीय नहीं हैं. मतगणना के अंत में आने वाले आंकड़े ही मायने रखते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या पीडीपी जरूरत पड़ने पर नेकां-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करेगी, अख्तर ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा, उन्हें शायद हमारे समर्थन की जरूरत नहीं हो. अंतत: इस मामले पर पार्टी द्वारा निर्णय लिया जाएगा. कुल मिलाकर, हम अब भी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं. हम कहीं नहीं गए हैं.

Also Read: Exit Poll Haryana: एग्जिट पोल का दावा, हरियाणा में कांग्रेस की क्लीन स्वीप, बीजेपी सत्ता से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >