Ex-DGP Murder : गूगल सर्च करके पूर्व डीजीपी को मारा पत्नी ने, हुआ बड़ा खुलासा

Ex-DGP Murder : कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने शिकायत में आरोप लगाया कि पल्लवी पिछले एक सप्ताह से उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थीं. इसी वजह से उनके पिता बुआ के घर रहने चले गए थे. कार्तिकेश ने कहा कि दो दिन पहले उनकी छोटी बहन वहां गई और उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया.

Ex-DGP Murder : कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के बारे में एक नई बात सामने आ रही है. इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी ने हत्या करने के पहले गूगल पर कुछ सर्च किया था. उसने गूगल से इस बारे में सवाल किया कि गर्दन के पास नसों और रक्त वाहिकाओं को काटने से मौत कैसे होती है? जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हत्या से पांच दिन पहले पत्नी पल्लवी इस बारे में जानकारी के लिए गूगल पर सर्च किया. ओम प्रकाश की रविवार शाम को बेंगलुरु में उनके आवास पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

पल्लवी और दंपति की बेटी कृति को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. बाद में पत्नी को गिरफ्तार किया गया. सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद पल्लवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि कृति को मानसिक मूल्यांकन के लिए निम्हान्स में भर्ती कराया गया.

पूर्व डीजीपी की हत्या क्यों की गई?

पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी पर उनके बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर कार्रवाई हुई. कार्तिकेश ने संदेह जताया कि उनकी मां और बहन ने मिलकर उनके पिता की हत्या की. जांच के दौरान जब पुलिस पल्लवी को घटनास्थल पर लेकर गई, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि वह घरेलू हिंसा से परेशान थीं. इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया. मामला गंभीर होते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

कैसे की गई पूर्व डीजीपी की हत्या?

बिहार निवासी 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास में मृत पाए गए. उनका शव तीन मंजिला मकान के जमीन पर खून से लथपथ मिला. पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी तीखी नोकझोंक के बाद उनकी पत्नी पल्लवी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और चाकू से हमला कर दिया. जलन के कारण ओम प्रकाश इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पल्लवी ने उन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >