नवरात्रि पर भी बाज नहीं आये दरिंदे, दिल्ली में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म

देश भर में नवरात्र की धूम है. नारी शक्ति की आराधना में पूरा देश डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना जैसी घिनौनी घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली के सराय केला खां इलाके में एक 16 साल की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

नयी दिल्ली : देश भर में नवरात्र की धूम है. नवरात्रि के मौके पर देशभर में कन्या पूजन का विधान है, लेकिन उनके खिलाफ अपराध दिल दहला देते हैं. कुछ ऐसी ही घटना हुई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में. देश की राजधानी दिल्ली में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना जैसी घिनौनी घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली के सराय केला खां इलाके में एक 16 साल की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

वहीं दूसरी घटना अशोक विहार इलाके की है, जहां एक आठ साल की बच्ची के साथ यौन प्रताड़ना का मामला सामने आया है. इस घटना में आरोपी बच्ची का रिश्तेदार ही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है.

Also Read: टूरिस्ट और मेडिकल वीजा को छोड़कर अन्य सभी कैटेगरी के वीजा पर से रोक हटी, सरकार ने लिया फैसला

आज नवरात्र के छठे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति की पूजा पर बधाई दी और कहा कि हमारे देश में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जाता है. देश में महिलाओं के खिलाफ जो अपराध हो रहे हैं उन्हें रोकने की तमाम कोशिश की जा रही है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >