Rath Yatra: रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुए हाथी, दिख रही थी घबराहट, लोगों ने जताई चिंता, Video

Rath Yatra: वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी बहुत बेचैन थे और माहौल उनके लिए ठीक नहीं था. यह देख लोग भावुक हो गए और हाथियों को लेकर चिंता जताने लगे. जब हाथी बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगे तो महावत उन्हें काबू में करने की मशक्कत करते नजर आए

Rath Yatra: रथ यात्रा की धूम पूरे देश में दिखी. अहमदाबाद में भी श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर उतरी. लेकिन, यहां रथ यात्रा में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. शोभायात्रा में शामिल हाथी अचानक शोर और भीड़ से घबरा गए… और इधर-उधर दौड़ने लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है.

वीडियो में बेचैन दिखे हाथी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी बहुत बेचैन थे और माहौल उनके लिए ठीक नहीं था. यह देख लोग भावुक हो गए और हाथियों को लेकर चिंता जताने लगे. जब हाथी बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगे तो महावत उन्हें काबू में करने की मशक्कत करते नजर आए, वीडियो में दिख रहा है कि हाथी बुरी तरह घबराए हुए हैं.

कई यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर हाथियों की घबराहट का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा “हाथी शांत जगहों के जानवर हैं, उन्हें शोर और भीड़ के बीच क्यों लाया जाता है?” एक और यूजर ने कहा “उन्हें इज्जत और सुरक्षा मिलनी चाहिए, ना कि डर का माहौल.”

कई यूजर्स ने दिए सुझाव

वीडियो देख कर कई लोगों ने सुझाव दिए कि इन हाथियों को ऐसी जगहों पर भेजा जाए जहां वे सुरक्षित और शांत माहौल में रह सकें. वडोदरा का वंतारा जैसे पशु केंद्रों का नाम भी इस दौरान सामने आया है, जो लंबे समय से जानवरों की मदद करते आ रहे हैं. यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं है, यह याद दिलाता है कि जानवरों के लिए हमारी जिम्मेदारी क्या है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >