Viral Video: एक साल बाद मिला दोस्त, खुशी से झूम उठा हाथियों का पूरा झुंड, दिल को छू लेगा वायरल वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक साल बाद जब केयरटेकर वापस लौटा तो हाथी के पूरे झुंड ने उसका भव्य स्वागत किया. सभी हाथी अपने पुराने केयरटेकर के पीछे भागने लगे. केयर टेकर भी अपने पुराने दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आ रहा है.

Viral Video: हाथी जंगल के सबसे निराले जानवरों में से एक है. यह इंसानों का भी अच्छा दोस्त होता है. साथ ही अपने ऊपर किए गए अहसान को हाथी मरते दम तक नहीं भूलता. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जब एक साल बाद हाथियों का प्यारा केयरटेकर पूरे हाथी परिवार के सामने आता है तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. सभी हाथियों ने उसका ग्रैंड वेलकम किया. सभी खुशी से चिंघाड़ने लगे.

पूरे हाथी परिवार ने किया ग्रैंड वेलकम

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक साल बाद जब केयर टेकर वापस लौटा तो हाथी के पूरे परिवार ने उसका भव्य स्वागत किया. सभी हाथी अपने पुराने केयरटेकर के पीछे भागने लगे. केयर टेकर भी अपने पुराने दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आ रहा है. वो हाथियों के साथ आगे पीछे दौड़ता नजर आया, कभी वो किसी हाथी की सूंढ़ पकड़ रहा था कभी किसी की पूंछ. हाथियों ने भी उसपर भरपूर प्यार लुटाया. यह दृश्य दिल को छू लेने वाला था.  

वीडियो को लोगों ने खूब सराहा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की लोगों ने खूब सराहना की है. कई लोगों ने वीडियो की तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को कैप्शन पर लिखा है ‘हाथियों ने एक साल से अधिक समय में पहली बार अपने प्रिय देखभालकर्ता को देखकर ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की.’

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘उनकी याददाश्त वाकई कमाल की है, है ना! ये कमाल है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कितना सुंदर दृश्य है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘अगर मैं उसकी जगह होती तो मुझे बहुत खास महसूस होता. इसके अलावा भी कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इमोजी और अन्य वीडियो डालकर अपना रिएक्शन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >