Video : ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में भारी भीड़, दिल्ली में दिखा उत्साह

Video : शनिवार (21 मार्च ) सुबह दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. सुबह से ही यहां रौनक देखने को मिली. नीचे देखें वीडियो.

Video : जामा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना खत्म हुआ और ईद का जश्न शुरू हो गया. पुरानी दिल्ली की गलियों और मस्जिद के आसपास हर तरफ भीड़ और उत्साह नजर आया. पूरे दिन शहर में ईद की खुशियां मनाई जाएंगी. देखें वीडियो.

शुक्रवार को ईद-उल-फितर से पहले जामा मस्जिद और उसके आसपास के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली. लोग आखिरी समय की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे. बाजारों में कपड़े, खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान खरीदने वालों की खूब रौनक रही. वहीं शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस ने ईद को देखते हुए जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी. इससे पहले लोगों ने जामा मस्जिद में ‘अलविदा नमाज’ भी अदा की, जो रमजान के आखिरी जुमा की खास नमाज होती है.

उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. इसी को देखते हुए ईद से एक दिन पहले पास के द्वारका इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग के लिए नाके लगाए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है और चौराहों व इमारतों की छतों पर पुलिस तैनात की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : ईद को लेकर परवान पर खरीदारी, सेवई से लेकर इत्र और टोपियों से सजा बाजार

पूरे देश में ईद-उल-फितर की धूम

देशभर में मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर मना रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से त्योहार को खास बनाने में लगे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >