ED Raid : 'ईडी स्वतंत्र रूप से काम करती है, हमारा कोई दखल नहीं', विपक्ष के आरोप पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

ED Raid : जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ईडी स्वतंत्र रूप से काम करती है. जानें पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोप का और क्या दिया जवाब.

ED Raid : केंद्रीय एजेंसियों की जांच को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करती नजर आती है. इस बीच खुद पीएम मोदी ने इन आरोपों का जवाब दिया है. विपक्ष के इस आरोप को उन्होंने खारिज किया है, और कहा कि एजेंसियां ​​स्वतंत्र रूप से काम करती हैं. प्रधानमंत्री ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं. आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद विपक्ष ज्यादा हमलावर हो गया है.

एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करतीं हैं : पीएम मोदी

तमिलनाडु के थांथी टीवी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कहा कि हम न तो जांच एजेंसियों के काम में बाधा डालते हैं और न ही उन्हें निर्देशित करते हैं. ये एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम करतीं हैं. यही नहीं, इसका मूल्यांकन न्यायपालिका के पैमाने से किया जाता है. आगे पीएम मोदी ने कहा कि ईडी की ओर से वर्तमान में जितने भी मामलों की जांच की जा रही है, उनमें से ‘3% से भी कम’ राजनीति से रिलेटेड हैं. ईडी के पास लगभग 7000 मामले हैं, जिनमें से 3% से भी कम में राजनेता का नाम शामिल है.

हमारे शासनकाल में 2200 करोड़ जब्त किये गये: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके (विपक्ष के) 10 साल के शासन के दौरान जब्त की गई धनराशि केवल 35 लाख रुपये थी. वहीं दूसरी ओर, हमारे शासनकाल में 2200 करोड़ जब्त किये गये. विपक्ष के आरोप पर कि एजेंसियां केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं जो सत्तारूढ़ बीजेपी से ताल्लुक नहीं रखते…इसपर पीएम मोदी ने कहा कि मामला शुरू करने के लिए जांच एजेंसी ईडी की प्रक्रिया वही है. चाहे सत्ता में कोई भी बैठा हो.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘अबकी बार 400 पार’, पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मैरीलैंड में निकाली गई रैली, देखें वीडियो

हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार

यहां चर्चा कर दें कि 31 जनवरी को तत्कालीन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि खनन घोटाले के सिलसिले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. वहीं 21 मार्च को उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था. केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >