ED डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे, I-PAC मामले पर जांच एजेंसी एक्शन में

कोलकाता पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन ने एजेंसी के कामकाज की समीक्षा शुरू की. I-PAC सर्च, सुरक्षा व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस और कोयला घोटाले से जुड़ी जांच पर भी फोकस है.

ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कोलकाता दौरा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता स्थित ED दफ्तर पहुंचे. यहां वे एक रूटीन रिव्यू मीटिंग करेंगे. एएनआई के मुताबिक, इस दौरान वे उन अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे जो 8 जनवरी को I-PAC (इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड) के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई तलाशी अभियान में शामिल थे.

I-PAC सर्च के बाद पहली बार कोलकाता दौरा

यह राहुल नवीन का पहला कोलकाता दौरा है, जो I-PAC के दफ्तर पर हुई तलाशी के बाद हो रहा है. उस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. इसी पूरे मामले की पृष्ठभूमि में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. राहुल नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है. यह बैठक औपचारिक और समीक्षा से जुड़ी मानी जा रही है.

ED का आरोप: बंगाल पुलिस ने कार्रवाई में डाली रुकावट

I-PAC पर 8 जनवरी को हुई तलाशी के दौरान ED और बंगाल पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. इसके बाद ED ने कलकत्ता हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. ED का आरोप है कि बंगाल पुलिस ने अधिकारियों को उनके काम से रोका, जो कानून के खिलाफ है. ED ने इसे कानून की खुली अनदेखी बताया.

ED अधिकारियों की सुरक्षा पर भी होगी चर्चा

इस दौरान राहुल नवीन छापेमारी के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉर्डिनेशन और ED ऑफिस की कुल सुरक्षा और कामकाजी हालात पर भी फीडबैक लेंगे. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अधिकारी बिना किसी डर या रुकावट के अपना काम कर सकें.

ये भी पढ़ें:

धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

 सरस्वती पूजा भी होगी और नमाज भी अदा की जाएगी, भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >