एक दिन में 3 बार डोली भारत और नेपाल की धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नेपाल से लेकर उत्तराखंड तक एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 और 5.3 मापी गई. वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई.

नेपाल से लेकर उत्तराखंड तक एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. बुधवार को नेपाल में बैक टू बैक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 और 5.3 मापी गई. जबकि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अहले सुबह करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तरकाशी में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई. बता दें, नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता उत्तरकाशी से काफी अधिक थी.

घरों से बाहर निकले लोग: नेपाल और उत्तराखंड में आये भूकंप के झटके आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये. हालांकि दोनों नेपाल और भारत में आये आये भूकंप के झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत काफी कम थी. इस कारण अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है. वहीं, उत्तराखंड में आये भूकंप की तीव्रता नेपाल की तुलना में भी काफी कम थी.

गौरतलब है कि इससे पहले 19 दिसंबर को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, महज 3.1 इस कारण भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था. बता दें हाल के दिनों में उत्तराखंड और नेपाल में कई बार भूकंप आये. जिससे नेपाल समेत उत्तराखंड समेत दिल्ली और यूपी की धरती भी डोली थी. बीते महीने नेपाल में आये भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही कई घर भी ढह गए थे.

Also Read: अफगानिस्तान में महिलाओं के पढ़ने पर लगी पाबंदी के खिलाफ UNSC, कहा- इससे देश को होगा बड़ा नुकसान

टेक्सास में भी आया था जोरदार भूकंप: भारत और नेपाल के अलावा दुनिया के कई और देशों में भी बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी कड़ी में अमेरिका के टेक्सास में 17 दिसंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 थी. भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहराई में था. अमेरिका के टेक्सास के लिए यह ऐतिहासिक तीव्रता वाला झटका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >