DUSU Result: डूसू चुनाव में कांग्रेस पस्त, राहुल गांधी निशाने पर, बोले सीएम धामी- Gen Z ने ‘झूठ की गूंज’ को नकारा

DUSU Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों ने कैंपस की राजनीति से आगे राष्ट्रीय सियासी बहस भी तेज कर दी है. एबीवीपी ने चार में से तीन केंद्रीय पद जीते, जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान पर तंज कसा है.

DUSU Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. चुनाव में आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली. इस जीत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. धामी ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान पर तंज कसते हुए इसे ‘झूठ की गूंज’ बताया और दावा किया कि छात्रों ने राष्ट्रीय हित की विचारधारा को चुना है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी DUSU चुनाव में एबीवीपी ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पद जीते हैं.

  • यश डबास अध्यक्ष
  • रिया छावड़ी सचिव
  • लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए.

वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की. चुनाव नतीजों में यश डबास को 24,576 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले.

धामी ने राहुल गांधी पर क्यों साधा निशाना?

एबीवीपी की जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संगठन और उसके विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि एबीवीपी की जीत छात्रों के राष्ट्रवाद, विचारधारा और सकारात्मक बदलाव के प्रति समर्थन को दिखाती है. इसी दौरान धामी ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के छात्र अभियान छात्रों की गूंज को लेकर तंज किया और इसे ‘झूठ की गूंज’ कहा. धामी का कहना था कि कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रयासों के बावजूद छात्रों ने अपने फैसले से राष्ट्रीय हित की विचारधारा को चुना.

क्या है राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान?

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है. अभियान में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, भर्ती, बेरोजगारी और पढ़ाई के बढ़ते खर्च जैसे विषय उठाए गए हैं. 19 सितंबर को इंदौर में भी इस अभियान के तहत राहुल गांधी का कार्यक्रम रखा गया था. इसी अभियान के नाम को बदलकर धामी ने ‘झूठ की गूंज’ शब्द का इस्तेमाल किया और DUSU चुनाव के नतीजों को उससे जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमला किया.

ABVP ने जीते तीन प्रमुख पद

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. अध्यक्ष पद पर यश डबास ने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को हराया. सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले और उन्होंने एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को पीछे छोड़ा. हालांकि एबीवीपी चारों पद नहीं जीत सकी. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने एबीवीपी के ईशु मौर्य और एनएसयूआई के वीर चतरथ को पीछे छोड़ा.

Also Read: नंगे पैर किया प्रचार, निर्दलीय लड़े और जीत गए, कौन हैं DUSU के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >