Video : DUSU चुनाव पर घमासान, गड़बड़ी के आरोप के बीच छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन

Video : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की. वहीं, एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. चुनाव के परिणाम आने के बाद छात्रों ने हंगामा किया.

Video : डूसू चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की.


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, डूसू चुनाव में मतगणना के दौरान गड़बड़ी के आरोपों को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव के समर्थकों ने धरना दिया. वे चुनाव की गिनती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को वहां से हटा दिया.


ये भी पढ़ें: नंगे पैर किया प्रचार, निर्दलीय लड़े और जीत गए, कौन हैं DUSU के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?

एनएसयूआई प्रत्याशी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया

डूसू चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव में फर्जी और जबरन मतदान कराया गया. मीणा ने मामले को लेकर अदालत जाने की बात कही.

मीणा ने कहा, “हम हारे नहीं हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय का हर छात्र चुनाव जीता है. आपके अत्यधिक समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, रामजस कॉलेज और शिवाजी कॉलेज जैसे कॉलेजों में हुई घटनाओं के संबंध में कल शिकायत दर्ज कराई थी.”

DUSU अध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा, यश डबास ने मीणा को हराया

अध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के यश डबास को 24,576 वोट मिले. उन्होंने एनएसयूआई के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों से हराया. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को डूसू के चारों प्रमुख पदों में से किसी पर भी जीत नहीं मिली. अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई उम्मीदवारों को बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा.


ये भी पढ़ें: DUSU Election Results : एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर किया कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष; NSUI-0

NSUI से बगावत कर दीपांशु शौकीन ने मारी बाजी

डूसू चुनाव में एनएसयूआई को उसके बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन से भी नुकसान हुआ. शौकीन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर 13,700 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से एनएसयूआई के वोटों पर भी असर पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >