Doda Encounter: ‘घर में घुस कर मारेंगे’, चार जवानों की शहादत पर राहुल गांधी और ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए.

Doda Encounter: डोडा मुठभेड़ में चार जवानों की शहादत पर जहां देश में शोक की लहर है, वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की मोदी सरकार पर आतंकवादी हमले को लेकर निशाना साधा.

हम घर में घुस कर मारेंगे’. फिर यह क्या हो रहा है? : ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते थे ‘हम घर में घुस कर मारेंगे’. फिर यह क्या हो रहा है? यह सरकार की विफलता है. वे आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं. डोडा में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत खतरनाक है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चूक की पूरी जवाबदेही सरकार ले और कड़ी कार्रवाई करे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डोडा मुठभेड़ को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए. शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है.

बीजेपी की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हमारे जवान

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं. भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं. राहुल ने कहा, हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है.

महबूबा मुफ्ती ने भी केंद्र सरकार पर बोला हमला

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, देश भर से सैनिक अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस जाते हैं. अगर आप कहते हैं कि घाटी में आतंकवाद खत्म हो गया है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? पिछले 32 महीनों में, खासकर जब से इस डीजीपी की नियुक्ति हुई है, सबसे ज्यादा हताहत हुए हैं. आप लोग सीमाओं की रक्षा करते हैं. तो घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह क्षेत्रीय दलों की जिम्मेदारी है? आपका नैरेटिव 6 साल से चल रहा है, आपको क्या हासिल हुआ? आपको उत्तरी कश्मीर में बड़ा झटका लगा है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, कोई जवाबदेही नहीं है. अब तक तो सभी के खिलाफ कार्रवाई हो जानी चाहिए थी. डीजीपी को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था. पिछले 32 महीनों में करीब 50 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है.

Also Read: Jammu And Kashmir: जम्मू क्षेत्र में जनवरी से अबतक 10 बार हो चुके हैं आतंकवादी हमले, 12 जवान शहीद, 10 नागरिकों की गई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >