Diwali Fireworks Accident : केरल में उत्सव के दौरान आतिशबाजी के कारण दुर्घटना, 150 से अधिक घायल, 8 गंभीर

Diwali Fireworks Accident : केरल में मंदिर में उत्सव के दौरान आतिशबाजी के कारण दुर्घटना हो गई जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गए. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी

Diwali Fireworks Accident : दिवाली के त्योहार के दौरान केरल से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां सोमवार देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव के दौरान आतिशबाजी की वजह से दुर्घटना हुई जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुर्घटना वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी भंडारण केंद्र में आग लगने के कारण हुई. दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई. हादसे की सूचना के बाद जिलाधिकारी और जिला पुलिस प्रमुख समेत जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का जायजा लिया.

Read Also : Diwali 2024 : दीपों से जगमगाया अमेरिका का व्हाइट हाउस, नहीं पहुंचीं कमला हैरिस, जो बाइडेन ने दी बधाई

घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए

जिलाधिकारी ने हादसे को लेकर बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए गए हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच के अनुसार, जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी, वह स्थान और पटाखा भंडारण केंद्र आस पास ही हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरती गई जिसकी वजह से हादसा हो गया. दोनों स्थानों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त का पालन नहीं किया गया था. पटाखों के भंडारण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी.

(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >