Video: जेरॉक्स कॉपी नहीं, असली चिट्ठी सामने लाओ, दिनाकरन ने विजय से की मांग

Video : तमिलनाडु में सरकार कब और किसकी बनेगी? यह सवाल अब भी बना हुआ है. इस बीच एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने विजय की पार्टी टीवीके पर गंभीर आरोप लगाये हैं. नीचे वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा.

Video : चेन्नई में तमिलनाडु सरकार गठन को लेकर दिनाकरन ने फिर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि विजय ने उनके समर्थन और उनके विधायक के समर्थन का पत्र दिया है, लेकिन असली चिट्ठी कहां है? दिनाकरन के मुताबिक, विधायक ने खुद कहा कि उन्होंने ऐसी कोई चिट्ठी साइन नहीं की. ऐसे में जो लोग जेरॉक्स कॉपी राज्यपाल को दे रहे हैं, उन्हें असली पत्र भी दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर असली चिट्ठी मिल जाए तो सच्चाई साफ हो जाएगी. दिनाकरन ने बताया कि वे शिकायत दर्ज कर चुके हैं और अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. देखें दिनाकरन ने क्या कहा.

टीवीके के खिलाफ शिकायत दर्ज की

अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) ने सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए ‘‘फर्जी’’ समर्थन पत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए टीवीके के खिलाफ गिंडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गिंडी पुलिस के अनुसार, एएमएमके महासचिव टी टी वी दिनाकरन की ओर से एक अर्जी प्राप्त हुई है. हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की कि शनिवार सुबह तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. यह घटनाक्रम दिनाकरन के आधी रात को गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचने के बाद सामने आया.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता पर सस्पेंस: बहुमत के दावे के बावजूद विजय को क्यों नहीं मिला राज्यपाल का बुलावा?

इस बीच, टीवीके ने इन आरोपों को ‘‘झूठी खबर’’ बताते हुए खारिज किया है. पार्टी ने जवाब में एक वीडियो जारी किया है जिसमें विधायक कामराज को कथित तौर पर स्वेच्छा से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करते दिखाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >