Dimple Yadav : मौलाना के बयान पर आया डिंपल यादव का रिएक्शन

Dimple Yadav : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सत्तापक्ष के लोग मणिपुर की घटना, सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी के खिलाफ भी खड़े होते तो अच्छा होता. डिंपल का यह बयान साजिद रशीदी नामक एक मौलाना के एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में उनके के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आई.

Dimple Yadav : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर महिला विरोधी टिप्पणी करने और सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिश का आरोप है. सपा कार्यकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है. मौलाना के बयान के बाद एनडीए सांसद भी डिंपल के समर्थन में बयान दे रहे थे जिसपर सपा सांसद ने कहा कि सत्तापक्ष के लोग मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना और सेना की एक महिला अधिकारी पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर भी इसी तरह खड़े होते तो अच्छा होता.

डिंपल यादव ने यह भी कहा कि अच्छी बात है कि उनके खिलाफ टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. साजिद रशीदी नामक एक मौलाना ने एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनके खिलाफ लखनऊ में एक मामला दर्ज किया गया है. डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एनडीए के कई सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया.

सोफिया कुरैशी की याद डिंपल यादव ने दिलाई

सत्तापक्ष के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर डिंपल ने कहा, ‘‘अच्छा होता कि मणिपुर में घटना (जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आया था) के खिलाफ खड़े होते तो अच्छा होता. ऑपरेशन सिंदूर के समय बीजेपी के कई बड़े-बड़े नेताओं द्वारा सेना की अधिकारी (सोफिया कुरैशी) के खिलाफ किस तरह से बात की गई. अगर ये (सत्तापक्ष के सांसद) उनके साथ खड़े दिखाई देते तो अच्छा होता.’’

यह भी पढ़ें : Dimple Yadav Education: राजनीति की चकाचौंध से पहले कैसी थी डिंपल यादव की पढ़ाई? जानें पूरी एजुकेशन डिटेल

मस्जिद में डिंपल के पहनावे को लेकर रशीदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाए जाने की घटना और सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों का हवाला दिया. उन्होंने यह भी कहा कि रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना अच्छी बात है. दरअसल, पिछले दिनों अपने पति सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कुछ अन्य पार्टी सांसदों के साथ डिंपल संसद के निकट स्थित एक मस्जिद में गई थीं. मस्जिद में उनके पहनावे को लेकर रशीदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >